फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army commander pays tribute to martyred soldiers in avalanche in Siachen

सियाचिन में हिमस्खलन: शहीद जवानों को आर्मी कमांडर ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 Apr 2021 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 04:53 PM IST
सार

सियाचिन के सब सेक्टर हनीफ में हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हुए दो जवानों को लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी ने मंगलवार श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Army commander pays tribute to martyred soldiers in avalanche in Siachen
शहीद जवान - फोटो : भारतीय सेना

विस्तार

देश की सेवा करते हुए सियाचिन में शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के दो जवानों को उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी ने मंगलवार श्रद्धांजलि दी। रविवार दोपहर एक बजे हिमस्खलन में कई जवान व पोर्टर फंस गए थे। सूचना पाकर सेना की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया। अन्य सभी जवानों व पोर्टर को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो जवानों को तमाम प्रयासों के बाद भी शाम साढ़े सात बजे तक नहीं निकाला जा सका। गंभीर चोट के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सिपाही प्रभजीत सिंह, मानसा जिले के गांव हाकमवाला के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ा भाई है। सिपाही अमरदीप सिंह, बरनाला के गांव करमगढ़ के निवासी थे और उनके परिवार में उनके पिता और एक छोटी बहन है। शहीदों के शव लेह से उनके पैतृक गांवों में 27 अप्रैल को पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पहले भी कई जवान हो चुके हैं शहीद
लद्दाख में बर्फीले तूफान व हिमस्खलन में फंसकर कई जवान शहीद हो चुके हैं। अक्तूबर 2020 में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर पेट्रोलिंग पार्टी पर बर्फ का चट्टान गिर जाने से छह जवान शहीद हो गए थे। इसी साल मार्च में बीआरओ का एक कर्मचारी की भी हिमस्खलन में फंसने से मौत हो गई थी। नवंबर 2019 में चार जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो नागरिकों की भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed