{"_id":"64c0c0f4ed120d79130cd6b3","slug":"army-chief-manoj-pandey-said-challenges-before-armed-forces-likely-to-be-more-complex-in-future-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस: सेना प्रमुख बोले- भविष्य में चुनौतियां और अधिक जटिल होंगी, खुद को रखें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस: सेना प्रमुख बोले- भविष्य में चुनौतियां और अधिक जटिल होंगी, खुद को रखें तैयार
Wed, 26 Jul 2023 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:15 PM IST
सार
थल सेनाध्यक्ष ने मनोज पांडे कहा कि सशस्त्र बलों को संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
सेना प्रमुख मनोज पांडे
- फोटो : संवाद
विस्तार
लद्दाख के द्रास में कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि सशस्त्र बलों के सामने खतरे और चुनौतियां भविष्य में और अधिक जटिल होने की संभावना है। भारत को उनका सामना करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि सशस्त्र बलों को संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए तैयारी करनी चाहिए। जनरल मनोज पांडे ने 24वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यहां कारगिल युद्ध स्मारक पर संवाददाताओं से कहा, 'भविष्य में हमारे सामने खतरे और चुनौतियां जटिल होने की संभावना है, हमें तैयार रहने की जरूरत है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम प्रतिक्रियाशील प्रक्रियाओं पर काम कर रहे हैं। हमारी सेना सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बल के रूप में उभरेगी।'
ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: 'अपने गौरव के लिए LoC भी पार कर सकता है भारत', करगिल से PAK पर बरसे रक्षा मंत्री