फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief Manoj Pandey reached Northern Command, know security situation of IB-LoC

जम्मू-कश्मीर: सेना प्रमुख मनोज पांडे पहुंचे उत्तरी कमान, आईबी और एलओसी की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Thu, 23 Feb 2023 12:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 12:27 AM IST
सार

सेना प्रमुख को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। उत्तर कमान ने ट्वीट कर इस संबंध में सूचना दी है

विज्ञापन
Army Chief Manoj Pandey reached Northern Command, know security situation of IB-LoC
सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को उधमपुर में उत्तरी सेना मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और तैयारियों को भी जाना। सेना प्रमुख को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य अधिकारियों ने दिन भर के दौरे के दौरान जानकारी दी। उत्तर कमान द्वारा किए एक ट्वीट में इस संबंध में जानकारी भी दी है।

विज्ञापन

चिनार कोर ने हमहुमा के सरकारी स्कूल में फ्लैग पोस्ट की स्थापना की

चिनार कोर ने गवर्नमेंट हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हुमहामा में फ्लैग पोस्ट की स्थापना की। इस पहल के तहत यह तीसरा फ्लैग पोस्ट स्थापना कार्यक्रम है। यह चिनार कोर की पहल का एक हिस्सा है, जिसमें बडगाम जिले के दूरदराज के इलाकों में दस सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज पोस्ट के निर्माण की योजना है।

विज्ञापन

शिक्षकों ने उत्साह के साथ किया स्वागत 

फ्लैग पोस्ट के निर्माण का स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्कूल की प्रिंसिपल हमीदा बानो ने सकारात्मकता का माहौल बनाने और छोटे बच्चों को राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल करने के लिए शिक्षा विभाग और भारतीय सेना की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed