फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief General Upendra Dwivedi reviewed the preparations in Pargalwal

J&K: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने परगवाल में की तैयारियों की समीक्षा, सहायक कमांडेंट नेहा और टीम को सराहा

Sat, 31 May 2025 11:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Sat, 31 May 2025 11:07 PM IST
सार

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परगवाल और टाइगर डिविजन में परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर जवानों की सराहना की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सेना-बीएसएफ समन्वय और पूर्व सैनिकों के योगदान को भी सराहा।

विज्ञापन
Army Chief General Upendra Dwivedi reviewed the preparations in Pargalwal
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को परगवाल पहुंचे। यहां उन्होंने परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने टाइगर डिविजन का भी दौरा किया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने जवानों की सराहना की। साथ ही उन्हें हमेशा चुस्त व सतर्क रहने का पाठ भी पढ़ाया।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने सेना के साथ बीएसएफ के समन्वय की भी प्रशंसा की। कहा कि अखनूर सेक्टर में अग्रिम चौकियों की रक्षा के लिए सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी और उनकी टीम की बहादुरी सराहनीय है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों का समर्थन करने में पूर्व सैनिकों के बहुमूल्य योगदान को भी सराहा। गौरतलब है कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी इन दिनों लगातार सीमावर्ती क्षेत्र में सेना की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और अपने जवानों की हौसलाअफजाई भी कर रहे हैं। इसी क्रम में वे परगवाल पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed