{"_id":"5de267538ebc3e54bb6a4467","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-urged-troops-to-be-alert-against-enemy-and-be-aggressive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख ने जवानों से कहा- दुश्मन की हरकत पर पैनी नजर रखो और मुंहतोड़ जवाब दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना प्रमुख ने जवानों से कहा- दुश्मन की हरकत पर पैनी नजर रखो और मुंहतोड़ जवाब दो
Sat, 30 Nov 2019 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत (फाइल फोटो)
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार उधमपुर में मुख्यालय उत्तरी कमान का दौरा किया। जनरल ने सैनिकों के साथ बातचीत की और सभी जवानों के दृढ़ता और उच्च मनोबल की प्रशंसा की।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने सैनिकों से शत्रु के किसी भी प्रकार के षणयंत्र के खिलाफ सतर्क रहने को कहा। सभी सैनिक आक्रामका के साथ डटे रहें।
उन्होंने उत्तरी कमान, वायु सेना, पैरा मिलिट्री फोर्सेस, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, सेंट्रल पुलिस आर्गनाइजेशन के बीच तालमेल और सहयोग की भी सराहना की।
जम्मू और कश्मीर के आवाम के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए सेना प्रमुख ने पेशेवर तरीके से अपने कार्य को जारी रखने के लिए सभी के सहयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन