{"_id":"57ef4cae4f1c1b9074576595","slug":"army-chief-en-route-to-jammu-and-kashmir-to-review-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख, सीमा पर हालातों की करेंगे समीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख, सीमा पर हालातों की करेंगे समीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं । सेना प्रमुख शनिवार सीमा पर हालातों की समीक्षा के लिए सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करने ऊधमपुर पहुंच गए हैं ।
— ANI (@ANI_news) October 1, 2016
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख सेना की पश्चिमी और उत्तरी कमान के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे । जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सेना प्रमुख सीमा के हालातों और सुरक्षा से संबंधित इंतजामों पर समीक्षा बैठक करेंगे ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर समेत सारे देश में सुरक्षा को लेकर रेड एलर्ट जारी किया गया है । जम्मू-कश्मीर से सटी सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है ।
सीमा पर हालातों को देखते हुए भारत से लगने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और भारत-पाक एलओसी पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है ।
विज्ञापन
Army Chief Dalbir Singh reaches Udhampur (J&K) to meet Northern Command to review security situation along border #SurgicalStrike
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख सेना की पश्चिमी और उत्तरी कमान के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे । जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सेना प्रमुख सीमा के हालातों और सुरक्षा से संबंधित इंतजामों पर समीक्षा बैठक करेंगे ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर समेत सारे देश में सुरक्षा को लेकर रेड एलर्ट जारी किया गया है । जम्मू-कश्मीर से सटी सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है ।
सीमा पर हालातों को देखते हुए भारत से लगने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और भारत-पाक एलओसी पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है ।
बौखलाया पाकिस्तान लगातार तोड़ रहा है सीजफायर
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
वहीं पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाये पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । पाकिस्तान की ओर से आज सुबह से ही अखनूर के छंब और पल्लनवारा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है ।
सूत्रों के हवाले से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सुबह 4 बजे से लगातार भारी गोलीबारी की जा रही है । पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं । इस फायरिंग का भारतीय सेना नें भी मुंहतोड़ जवाब दिया है ।