फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief Bipin Rawat says Pakistan is fully aware they can never succeed

जिन लोगों ने पत्थर मार-मारकर जवान को मारा, उन्हीं के लिए सड़क बनवा रहा था वो: रावत

Sat, 27 Oct 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Oct 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Army Chief Bipin Rawat says Pakistan is fully aware they can never succeed
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। रावत ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आ जाए, नहीं तो सेना के पास सभी विकल्प खुले हैं। 
विज्ञापन


रावत ने पाक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान अच्छी तरह से यह बात जानता है कि वह अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होगा। 

आपको बता दें कि शनिवार को जनरल बिपिन रावत इन्फैंट्री दिवस पर इंडिया गेट स्थिति अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। 

इस दौरान उन्होंने कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों के हमले में शहीद हुए जवान के मामले में पाकिस्तान को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों ने एक जवान को पत्थर से हमला कर मार डाला। फिर भी लोग कहते हैं कि पत्थरबाजों को आतंकी ना माना जाए। 
विज्ञापन

 

 

रावत ने बताया कि पत्थरबाजों के साथ भी आतंकवादियों की तरह ही सलूक क्यों ना किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस जवान की पत्थरबाजी की घटना में मौत हुई है, वो सीमा सड़क टीम की सुरक्षा में लगा था, जो सड़कों का निर्माण कर रही है। 

आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार की शाम पत्थरबाजी में घायल हुए सेना की क्विक रिएक्शन टीम के जवान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद की शिनाख्त सिपाही राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बदैना गांव के थे।

उन्होंने 2016 में सेना को ज्वाइन किया था। वीरवार की शाम लगभग छह बजे बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन का काफिला हाईवे पर अनंतनाग बाईपास के पास से गुजर रहा था तभी पत्थरबाजी की चपेट में आ गया। राजेंद्र काफिले की सुरक्षा में तैनात थे जिन्हें सिर पर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया था। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed