{"_id":"5ebfb1480ceadc34b607036b","slug":"army-and-police-conducted-a-search-operation-in-samba-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, इस नाले से कई बार घुसपैठ कर चुके हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, इस नाले से कई बार घुसपैठ कर चुके हैं आतंकी
Sat, 16 May 2020 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना और पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। बंई नाले के आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार कि शुक्रवार सुबह से ही सेना और एसओजी के जवान राजपुरा तहसील के मलानी, चक दुल्मा के साथ-साथ लगने वाले क्षेत्रों में तलाशी अभियान में जुटे दिखे। बंई नाले के दोनों ओर का इलाका खंगाला गया।
विज्ञापन
दोपहर तक चले अभियान में बलों को कुछ सफलता नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार पहले से ही इस क्षेत्र से इनपुट मिले थे कि कुछ ओजीडब्ल्यू घुसपैठियों की मदद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रबंध करते हैं। ऐसे में सेना व पुलिस के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों के आसपास लोगों पर नजर रखने के लिए ही तलाशी अभियान को अंजाम दिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह रूटीन अभियान है।
विज्ञापन
बईं नाले से कई बार हो चुकी घुसपैठ
सनद रहे कि बंई नाले से कई बार घुसपैठ हो चुकी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार बंई नाले के उस पार पाकिस्तान की सुकमाल पोस्ट है। जिसे आतंकवादियों के लिए लांचिंग पैड के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पीओके से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें सीधा लांचिंग पैड पर लाया जाता है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के जवानों के साथ आतंकियों को सीमा की निगरानी कराई जाती है और मौका मिलने पर उन्हें भारतीय सीमा में धकेल दिया जाता है। इसी क्षेत्र से कई बार घुसपैठ के प्रयास को सुरक्षा बलों ने विफल भी किया है।