फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arms and ammunition recovered in Hajjin bandipora

J&K: उत्तरी कश्मीर के हाजिन में हथियारों का जखीरा बरामद

Sun, 07 Jan 2018 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 07 Jan 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Arms and ammunition recovered in Hajjin bandipora
- फोटो : file photo

उत्तरी कश्मीर के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बंदिपोरा पुलिस और मार्कोस ने हजिन के बनयारी गांव में तलाशी अभियान चलाया था इस दौरान उन्हें आतंकियों द्वारा छिपाए हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

विज्ञापन


जिसमें चीनी ग्रेनेड 01, यूबीजीएल 02, ग्रेनेड 1, सेट 01, एके 47 मैगज़ीन फुल 01, पिस्तौल 01 हथियारों सहित कुछ कैश को पॉलिथीन बैग से बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद उन्होंने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा चुका है। हथियारों की बरामदी के बाद सर्च ऑपरेशन को स्थागित कर दिया गया। 

लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर से भी हथियार बरामद

Arms and ammunition recovered in Hajjin bandipora
बरामद हथियार - फोटो : Amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके से लश्कर के एक ओवर ग्राउंड वर्कर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पिस्तौल, ग्रेनेड तथा गोला बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने मरीन कमांडो के साथ इलाके के वुलर झील क्षेत्र में घेराबंदी तथा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रविवार को भोर में एक संदिग्ध देखा गया। उसे रुकने को कहा गया, लेकिन वह भागने लगा।

अपने को चारों ओर से घिरा पाकर उसने समर्पण कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम इदरीश अहमद बाबा (अशम) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, एक एके 47 मैगजीन 30 गोलियों के साथ, दो यूबीजीएल ग्रेनेड तथा एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। 

पूछताछ में उसने बताया कि वह आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करता है। उससे आतंकियों के विषय में और पूछताछ की जा रही है। एसएसपी बांदीपोरा ने बताया कि ओवरग्राउंड से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है ताकि इनकी धरपकड़ हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed