{"_id":"5fec20e9015f6f7ad656ca58","slug":"arms-and-ammunition-recovered-from-loc-village-of-mendhar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एलओसी से सटे गांव से हथियार और गोला बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एलओसी से सटे गांव से हथियार और गोला बारूद बरामद
Wed, 30 Dec 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
बरामद हथियार और गोलाबारूद
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मेंढर सब डिवीजन में बालाकोट सेक्टर के डब्बी गांव में एलओसी पर झाड़ियों में रखे दो पिस्टल, 70 कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर रखे गए थे। यह हथियार रविवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों के तीन मददगारों के खुलासे पर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी पुंछ ने कहा कि किए गए आतंकियों के मददगार यासीन खान से पूछताछ के दौरान उसके कबूलनामे पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग दिए, जिसके बाद पुलिस के एक दल ने अभियान चलाया। झाड़ियों में एक पॉलीथिन बैग में रखे हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप बरामद की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो पिस्टल, 70 कारतूस और दो हथगोले अब तक बरामद किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी संगठन पुंछ के धार्मिक स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके नापाक मंसूबों को सेना और पुलिस ने नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन