{"_id":"5f242b87d67f2f11071d1ae0","slug":"arms-and-ammunition-found-during-army-search-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः माछिल सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः माछिल सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद
Fri, 31 Jul 2020 08:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना ने शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। एलओसी पार कर लगभग 600 मीटर अंदर घुस आए आतंकियों का ग्रुप सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पीओके भाग निकला। इनमें से कुछ के घायल होने की भी सूचना है क्योंकि सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को खून के निशान मिले हैं। इस दौरान इलाके से 3 एके राइफल, 1 स्नाइपर राइफल, 8 ग्रेनेड, अन्य हथियार और विस्फोटक मिला है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
एलओसी के करीब माछिल सेक्टर में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सेना के जवानों को कुछ संदिग्ध हलचल दिखी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आमना-सामना होने पर जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कुछ देर जारी रही। इसके बाद आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों का एक दल एलओसी के इस पार लगभग 600 मीटर अंदर तक घुस आया था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी तो तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान भागे घायल आतंकियों के खून के निशान भी मिले हैं। हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी ने घुसपैठ न कर लिया हो। माना जा रहा है कि आतंकी अपने को घिरा पाकर हथियार छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन