फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arms and ammunition found during army search on LoC

जम्मू-कश्मीरः माछिल सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद

Fri, 31 Jul 2020 08:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Jul 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Arms and ammunition found during army search on LoC
बरामद हथियार - फोटो : amar ujala

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना ने शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। एलओसी पार कर लगभग 600 मीटर अंदर घुस आए आतंकियों का ग्रुप सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पीओके भाग निकला। इनमें से कुछ के घायल होने की भी सूचना है क्योंकि सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को खून के निशान मिले हैं। इस दौरान इलाके से 3 एके  राइफल, 1 स्नाइपर राइफल, 8 ग्रेनेड, अन्य हथियार और विस्फोटक मिला है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।   

विज्ञापन


एलओसी के करीब माछिल सेक्टर में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सेना के जवानों को कुछ संदिग्ध हलचल दिखी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आमना-सामना होने पर जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कुछ देर जारी रही। इसके बाद आतंकी भाग निकले। 
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों का एक दल एलओसी के इस पार लगभग 600 मीटर अंदर तक घुस आया था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी तो तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान भागे घायल आतंकियों के खून के निशान भी मिले हैं। हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी ने घुसपैठ न कर लिया हो। माना जा रहा है कि आतंकी अपने को घिरा पाकर हथियार छोड़कर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed