{"_id":"647ba89d0355f4b09402f654","slug":"archaeological-department-jammu-news-c-10-jam1006-131792-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: 200 साल पुराना गुरुद्वारा सुंदर सिंह का होगा जीर्णोद्धार, पुरातत्व के मानकों के अनुसार तैयार होगी DPR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: 200 साल पुराना गुरुद्वारा सुंदर सिंह का होगा जीर्णोद्धार, पुरातत्व के मानकों के अनुसार तैयार होगी DPR
Sun, 04 Jun 2023 12:42 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:42 PM IST
सार
रघुनाथ बाजार में 200 साल पुराने सुंदर सिंह गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की वास्तुकला और विरासत के पुनरुद्धार और रखरखाव के लिए योजना बनाई योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Gurudwara Sunder Singh
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू शहर के रघुनाथ बाजार में 200 साल पुराने सुंदर सिंह गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की वास्तुकला और विरासत के पुनरुद्धार और रखरखाव के लिए योजना बनाई योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार ने विभाग की एक टीम के साथ दौरा किया और जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पहले फेज का कार्य पूरा होने पर है। निदेशक लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं को परियोजना के द्वितीय चरण में किएa जा सकने वाले शेष कार्यों की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये भवन एक विरासत संरचना है ऐसे में पुरातत्व के मानकों के अनुसार डीपीआर तैयार हो। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने गुरुद्वारे के जीर्णोद्धार के लिए विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन