फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aprajita

अपराजिता-छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन

विज्ञापन
aprajita
रंगोली बनाती छात्राएं।
जम्मू। ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत सर्वोदया पब्लिक स्कूल पौनी चक्क में मंगलवार को महिला उत्पीड़न और सामाजिक कुरीतियों के विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को उजागर करते हुए अपनी कला का भी बखूबी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान किरण और टीम, दूसरा स्थान जसबीर और टीम और तीसरा स्थान गुरदीन और टीम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला, कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी छात्राओं ने महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को बहुत ही खूबसूरती से रंगों के साथ रंगोली में उजागर किया। उन्होंने दहेज प्रथा, भ्रूण-हत्या, लड़कियों की शिक्षा, दुष्कर्म आदि मामलों पर रंगोली बनाई व विचार भी रखे। छात्राओं ने महिलाओं पर समाज में हो रहे अपराधों, शोषण के बारे में भी खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन

------
अमर उजाला की यह मुहिम नारी के अधिकार की आवाज है। इससे वे अपने भीतर की शक्ति को लेकर जागरूक हो रही हैं। इससे छात्राएं ही नहीं बल्कि समाज भी जागरूक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष शर्मा, चेयरमैन
-----
अपराजिता खुद में ही एक पूर्ण वाक्य है। इसे समझने में अन्य किसी शब्द की जरूरत नहीं है। नारी समाज को बदलने के लिए एक अहम हिस्सा है। जो अपने परिवार से लेकर समाज को बदलने की शक्ति रखती है।

-दीपिका राजपूत, प्रधानाचार्य
-----
नारी को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उनके खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर हमें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसके साथ ही नारी को अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
-वंशिका, छात्रा
-----
महिलाओं को आगे बढ़ने की आजादी देनी चाहिए। ताकि वे अपनी जिंदगी के अहम फैसले करने में सक्षम बनें। उनके खिलाफ हो रही कुरीतियों को हमें रोकना होगा।
-लवी, छात्रा
----
अमर उजाला की यह पहल लड़कियों को जागरूक कर रही है। अपराजिता जैसा अभियान नारी के अधिकार की आवाज है। ये लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।
-जन्नत, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed