फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apni party, bukhari statement

Jammu News: भाजपा और विपक्ष नहीं, नई दिल्ली के साथ - बुखारी

विज्ञापन
apni party, bukhari statement
जम्मू में मंगलवार को अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में संबोधित करते अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ ब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हित के लिए पार्टी भाजपा या विपक्ष से गठबंधन नहीं कर रही, बल्कि प्रतिबद्धता नई दिल्ली है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जम्मू-कश्मीर केंद्र सरकार से अलग नहीं रह सकता। दिल्ली के साथ खड़ा होना जरूरी है और यह राष्ट्र व लोगों के हित में है।
मंगलवार को जम्मू में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुखारी ने कहा कि दो प्रमुख क्षेत्रीय दलों नेकां और पीडीपी अन्य विपक्षी दलों के साथ हैं, लेकिन अपनी पार्टी ने खुद को राजनीतिक रूप से तटस्थ बताया है। आप यह भी मान सकते हैं कि हम उस पार्टी के साथ हो सकते हैं जो दिल्ली में शासन करती है। हालांकि, उस पार्टी (कांग्रेस) के सत्ता में आने की संभावना कम है।
विज्ञापन

अपनी पार्टी के संभावित गठबंधन के बारे में दोहराया कि केंद्र में जो भी सत्ता में होगा उसका समर्थन करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पर कहा कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। दावा किया कि भाजपा जम्मू-कश्मीर को पिछली सीट से चला रही है। विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकते? केवल पंचायत चुनाव ही क्यों? भाजपा बिना किसी जिम्मेदारी के शासन का आनंद ले रही है। इसके साथ ही उन्होंने गरीब और भूमिहीन लोगों को पांच मरला जमीन देने के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 अगस्त को ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू हो
बुखारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी), ओबीसी की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह की मौजूदगी में ओबीसी के कई युवा अपनी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष बोधराज भगत और ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष भगत राम द्वारा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed