फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Apni party announced Canidate as Zafar iqbal Manhas for Anantnag and Ashraf Mir for Srinagar

लोकसभा चुनाव: अपनी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, अनंतनाग से जफर मन्हास, श्रीनगर से अशरफ मीर को उतारा मैदान में

Thu, 04 Apr 2024 04:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

अपनी पार्टी ने जफर इकबाल मन्हास को अनंतनाग-राजोरी सीट से और अशरफ मीर को श्रीनगर सीट उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को श्रीनगर में अपनी पार्टी के महासचिव दिलावर मीर ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
Apni party announced Canidate as Zafar iqbal Manhas for Anantnag and Ashraf Mir for Srinagar
Altaf Bukhari (File) - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी की पार्टी ने जफर इकबाल मन्हास को अनंतनाग-राजोरी सीट से और अशरफ मीर को श्रीनगर सीट उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को श्रीनगर में अपनी पार्टी के महासचिव दिलावर मीर ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


अल्ताफ बुखारी ने साल 2020 में पीडीपी से अलग होकर जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का गठन किया।  निर्वाचन आयोग ने अपनी पार्टी को चुनाव चिह्न के रूप में 'बल्ला' आवंटित किया है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी श्रीनगर सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है।
विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कंगन से पूर्व विधायक मियां अल्ताफ को अनंतनाग-राजोरी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद भी अनंतनाग-राजोरी सीट से इस बार लड़ने का एलान कर चुके हैं। 2014 में उधमपुर संसदीय सीट पर भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र सिंह के हाथों पराजित होने के बाद गुलाम नबी आजाद का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। डीपीएपी और अपनी पार्टी के बीच गठबंधन की भी चर्चा थी, जिस पर विराम लगता नजर आ रहा है। क्योंकि दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीपीएपी ने हाल ही में कहा था कि अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली अपनी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर कोई प्रगति नहीं हुई है। उनके पास समय की कमी है, इसलिए बेहतर होगा कि वे अपना काम करें और डीपीएपी अपना काम करे। मालूम हो कि डीपीएपी ने इसके अलावा अभी तक उधमपुर सीट से जीएम सरूरी की उम्मीदवारी की ही घोषणा की है।

भाजपा के पत्ते खुलने बाकी

गौरतलब है कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए अभी तक केवल तीन पार्टियों ने अनंतनाग-राजोरी सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। अभी भाजपा के पत्ते खुलने बाकी हैं।  

Apni party announced Canidate as Zafar iqbal Manhas for Anantnag and Ashraf Mir for Srinagar
जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को उधमपुर सीट पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को जम्मू सीट पर, तीसरे चरण में 7 मई को अनंतनाग-राजोरी सीट पर, चौथे चरण में 13 मई को श्रीनगर सीट पर और पांचवे चरण में 20 मई को बारामुला सीट पर चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed