{"_id":"638279981b1d9f138650bf70","slug":"apeal-jammu-city-news-jmu2731690166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: क्या आप शुरू करना चाहते हैं डेयरी संचालन, गाय खरीदने पर मिल रही 45 हजार की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: क्या आप शुरू करना चाहते हैं डेयरी संचालन, गाय खरीदने पर मिल रही 45 हजार की सब्सिडी
Sun, 27 Nov 2022 02:20 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:20 PM IST
सार
पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय दूध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में निदेशक शुभरा शर्मा ने कहा कि अच्छी नस्ल की गाय खरीदने पर पशुपालक को 45 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में पशुपालकों को विभाग योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रहा है। पशुपालक सब्सिडी का लाभ उठाएं और व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। यह बात पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय दूध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में निदेशक शुभरा शर्मा ने कही। तालाब तिल्लो में हुए कार्यक्रम में निदेशक ने कहा कि अच्छी नस्ल की गाय खरीदने पर पशुपालक को 45 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग डेयरी संचालन के लिए मशीनरी खरीदने पर भी सब्सिडी दे रहा है। आधुनिक डेयरी का संचालन कर पशुपालक ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। अगर पशुपालकों को दूध बेचने से संबंधित या कोई अन्य समस्या है तो वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के बाजारों में बाहरी राज्यों से भी दूध की आपूर्ति हो रही है। विभाग की कोशिश है कि जम्मू के ज्यादा से ज्यादा पशुपालक यहां दूध की आपूर्ति करें। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने अनाथ आश्रमों में जाकर बच्चों को पीने के लिए दूध दिया। मौके पर डॉ. नद्दीम, डॉ. जावेद कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन