फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apeal

शहर को साफ-सुथरा रखने में लोग दें सहयोग

विज्ञापन
apeal
जम्मू। हर वार्ड में बेहतर सफाई हो रही है। ऑटो के माध्यम से कचरा घरों से उठाया जा रहा है। इसलिए लोग भी शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें। यह अपील मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने उदयवाला में कचरा निस्तारण केंद्र के शुभारंभ अवसर पर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद से वार्डों में सफाई में व्यापक सुधार हुआ है। ऑटो के माध्यम से कचरा घरों से उठाया जा रहा है। इससे रास्ते और सड़कें साफ हैं। पहले काम पूरा न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा रहा था। अब इसे शुरू कर दिया गया है। इस पर 29 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यहां से कचरा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाएगा। 100 मीटर रास्ते का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि शहर में सफाई में काफी सुधार हुआ है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। ऑटो सुविधा दी गई है। कचरे का निस्तारण सही तरीके से किया जा रहा है। शहर में विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद महेंद्र भगत, नीरज वैद और केके बाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed