{"_id":"5f56a5f98ebc3e54e959b294","slug":"apache-combat-helicopter-landed-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ तैयारी, किश्तवाड़ में उतरे लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के खिलाफ तैयारी, किश्तवाड़ में उतरे लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर
Tue, 08 Sep 2020 02:58 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर
एलएसी पर चीन से बढ़ते तनाव के बीच लद्दाख से सटे प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में भी लड़ाकू विमान उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को किश्तवाड़ में पहली बार लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई। किश्तवाड़ के हेलिपैड पर दो अपाचे हेलिकॉप्टर उतारे जाने के अलावा पायलटों ने पूरे क्षेत्र का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
एसएसपी हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि अपाचे हेलिकॉप्टर यहां स्थिति का जायजा लेने आए थे। लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के चलते आपात स्थिति में इस हेलिपैड के प्रयोग की संभावना को पुख्ता किया गया। उल्लेखनीय है कि यहां एक छोटी हवाई पट्टी का निर्माण भी होना है, जिसके लिए भूमि चिह्नित की गई है। उसका काम भी जल्द शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ से चीन की दूरी 210 किलोमीटर
किश्तवाड़ से चीन लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर है। पाडर को पार करते ही लद्दाख की सीमा शुरू हो जाती है। जंस्कार इलाका पाडर के साथ लगता है। इसके अलावा कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले और हिमाचल प्रदेश की सीमा भी किश्तवाड़ जिले के साथ लगती है।
विज्ञापन