फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anupam kher on Hyderabad case demands AmitShah that rapists should be sentenced to death immediately

हैदराबाद की हैवानियत पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, अमित शाह से कहा- बस ये कानून पास करवा दीजिए

Sat, 30 Nov 2019 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
anupam kher on Hyderabad case demands AmitShah that rapists should be sentenced to death immediately
anupam kher

तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद जली हुई लाश मिलने की खबर ने तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया। युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना से देश में आक्रोश है। वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी मांग की। खेर ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से दुष्कर्म करने वालों के लिए मौत की सजा दिए जाने का कानून लाने की भी मांग की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वालों को बीच चौराहे पर उल्टा लटका कर सीधा गोली मार देनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए लिखा किगृह मंत्री के रूप में आपने काफी साहसिक निर्णय लिए हैं। दुष्कर्म करने वालों को तुरंत मौत की सजा हो जानी चाहिए। बस ऐसा एक कानून पास करवा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति एक बार फिर हैदराबाद में दिखी है। हैवानियत की पराकाष्ठा पार करते हुए यहां आरोपियों ने एक महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया।

पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कही थी ये बात

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं। इस पशु चिकित्सक का शव शादनगर के बाहरी इलाके में हैदराबाद-बंगलूरू राजमार्ग पर बने एक पुल के नीचे बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था।

इस पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी इस बड़ी बहन से बात हुई थी और उसने कहा था कि वह एक टोल प्लाजा के पास है और किसी ने उसकी स्कूटी के टायर की हवा निकली होने की बात कह कर मदद की पेशकश की थी। जब छोटी बहन ने दोबारा नौ बजकर 44 मिनट पर फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। पीड़िता का शव टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed