{"_id":"5a0d3f394f1c1b97678bbde7","slug":"anti-militancy-operation-in-jammu-and-kashmir-igp-munir-khan-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकी गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के तहत तीन आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला रखा है। इसके ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को जिंदा पकड़ने में सेना और पुलिस को सफलता मिली है। इसमें एक आतंकी अभी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें:- J&K: हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद
विज्ञापन
आईजी के मुताबिक सुरक्षा बलों और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन 14 नवंबर से चल रहा है और जब तक यह अभियान चलाने की जरुरत पड़ेगी तब तक चलाया जाएगा। सुरक्षा बलों और पुलिस के बीच अच्छा तालमेल है।
शाम-उल-वकर
वहीं आईजी मुनीर खान ने बताया कि पाकिस्तान ने युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करवाने के लिए सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रखा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं ने आतंकी संगठनों का दामन थामा है। पिछले ढाई महीने में करीब 31 नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं। हाल ही में अनंतनाग का रहने वाला माजिद खान आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि माजिद खान जिला स्तर का एक अच्छा फुटबाल खिलाड़ी था। जब माजिद ने लश्कर से जुड़ने का एलान किया तो परिवार और दोस्त हैरान रह गए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
बताया जा रहा है कि माजिद खान जिला स्तर का एक अच्छा फुटबाल खिलाड़ी था। जब माजिद ने लश्कर से जुड़ने का एलान किया तो परिवार और दोस्त हैरान रह गए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।