फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ANTF caught two smugglers who pushed youth in drugs

जम्मू-कश्मीर: युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों का नेटवर्क ध्वस्त, एएनटीएफ ने दो तस्करों को दबोचा

Mon, 22 Nov 2021 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 10:37 PM IST
सार

दो प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं और वितरकों की गिरफ्तारी के साथ, एएनटीएफ जम्मू कश्मीर को इस प्रकार की दवाओं के मुख्य आपूर्ति नेटवर्क को तोड़ने कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
ANTF caught two smugglers who  pushed youth in drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाइयां बेचने वाले दो बड़े तस्करों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली और गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों कई मामलों में वांछित थे और जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित दवाओं के मुख्य वितरक और आपूर्तिकर्ता थे। उनकी पहचान अजय गुप्ता उर्फ बंटी निवासी गोविंदपुरम (गाजियाबाद) और शीर्षक शर्मा उर्फ हनी नवीन शाहदरा (दिल्ली) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


एएनटीएफ इंस्पेक्टर सुनील जसरोटिया और अंकुश चिब की अध्यक्षता में दो टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर एएनटीएफ के पास कई केस दर्ज हैं। एएनटीएफ चीफ विनय शर्मा ने बताया कि वे गोदामों में प्रतिबंधित दवाओं को स्टोर करते थे, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे।
विज्ञापन


कोडेन फॉस्फेट, स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन, ट्रेमाडोल जैसी फार्मास्युटिकल दवाएं हेरोइन, कोकीन इत्यादि जैसी पारंपरिक दवाओं की जगह तेजी से ले रही हैं और उनके दुरुपयोग से युवाओं के बीच बढ़ती प्रवृत्ति देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed