{"_id":"f1e5704ceb4b16ba5050d5364cfe7815","slug":"another-sarpanch-shot-at-in-shopian-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने एक और सरपंच को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने एक और सरपंच को गोली मारी
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां में सोमवार को आतंकियों ने एक और सरपंच को गोली मार दी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सरपंच की पहचान शिराज अहमद भट के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरपंच शिराज अहमद भट ने सोमवार को ही पीडीपी का दामन थामा था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रविवार को भी आतंकियों ने शोपियां में नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन करने वाले सरपंच मोहम्मद सुल्तान भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार दूसरे दिन आतंकियों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने पोस्टर चिपकाकर लोगों को चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने अथवा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। हिजबुल की धमकी के बाद आतंकी तीन वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले भी हुई थी सरपंचों की हत्या
इससे पहले आतंकियों द्वारा पुलवामा जिले के ही अवंतीपोरा में एक पूर्व सरपंच के भाई की भी घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। बीते रविवार को सरपंच की हत्या की वारदात के बाद मुख्यमंत्री ने इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती के मामले में उनका कोई भी हस्तक्षेप होने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग से सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा करने की अपील की थी।
पुलिस के मुताबिक आतकियों ने शोपियां के शिगान इलाके में शिराज अहमद भट पर हमला किया। उसे तुरंत पुलवामा अस्पताल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शिराज अहमद भट नेशनल कांफ्रेंस के समर्थक थे, पर उन्होंने सोमवार को ही पीडीपी की सदस्यता ग्रहण की थी।
पुलिस के मुताबिक आतकियों ने शोपियां के शिगान इलाके में शिराज अहमद भट पर हमला किया। उसे तुरंत पुलवामा अस्पताल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शिराज अहमद भट नेशनल कांफ्रेंस के समर्थक थे, पर उन्होंने सोमवार को ही पीडीपी की सदस्यता ग्रहण की थी।