आतंकी नायकू के खात्मे के बाद हिज्ब को लगा एक और बड़ा झटका, डोडा में मारा गया ताहिर भट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन को एक और बड़ा झटका लगा है। बेगपोरा एनकाउंटर में रियाज नायकू के बाद उसका एक और आतंकी ताहिर अहमद भट डोडा मुठभेड़ में मारा गया है। ताहिर अहमद भट का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। इसके मारे जाने के साथ ही डोडा आतंक मुक्त होने की कगार पर है।
पूर्व में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी हारून के खात्में के बाद से आतंकी ताहिर अहमद भट ही डोडा व आसपास के इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। साथ ही युवाओं को गुमराह कर आतंक के रास्ते पर ले जाने की नापाक साजिशें भी रच रहा था।
ताहिर अहमद भट के मारे जाने के बाद पुलिस महानिरीक्षक जम्मू, मुकेश सिंह ने कहा कि कल रात डोडा के खोत्र गांव में आतंकवादी ताहिर अहमद भट की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिली। हम जनवरी 2020 से इस आतंकवादी की तलाश में थे। पूर्व में मारे गए हिजबुल आतंकी हारून के मारे जाने के बाद से यह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
इसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी
इसकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।
बावजूद इसके आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। पांच घंटे तक चली इस मुठभेड़ में ताहिर अहमद भट को मार गिराने में सफलता मिली। इसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।