{"_id":"5a9d740a4f1c1b013e8b541b","slug":"anna-hazare-will-come-to-jammu-on-7-march-to-inaugurate-new-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः कार्यालय का शुभारंभ करने 7 को जम्मू आएंगे अन्ना हजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः कार्यालय का शुभारंभ करने 7 को जम्मू आएंगे अन्ना हजारे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे सात मार्च को जम्मू पहुंचेंगे। इस दौरान वह गांधी नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह दस बजे जन संपर्क कार्यालय तालाब तिल्लो जम्मू का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता तरुण उप्पल और मनजोत सिंह कोहली ने प्रेस वार्ता में कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे की मौजूदगी में भ्रष्टाचार, लोकपाल को लागू करने और किसानों को न्याय दिलाने जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
इन्हीं मुद्दों पर दिल्ली में भी जन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। किसानों की हालत दयनीय हो गई है। 23 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे जनसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर कार्यकर्ता कमल चौधरी, रवि राजदान, पुरुषोत्तम सिंह, मनीक उप्पल और देवेंद्र सिंह जम्वाल मौजूद रहे।