फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   animal smuggler crushed the bike of SPO

पशु तस्कर ने एसपीओ की बाइक को कुचला

Wed, 18 Oct 2017 07:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 18 Oct 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
animal smuggler crushed the bike of SPO
- फोटो : AMAR UJALA

पशु तस्कर बेखौफ हो गए हैं। बुधवार को पशु तस्करों ने बड़ा दुस्साहस किया। जांच के लिए उनके वाहन को जब एसपीओ ने रोकने का प्रयास किया तो उसने एसपीओ की बाइक को कुचल दिया। इस दौरान एसपीओ बाल-बाल बच गया। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। 

विज्ञापन


बुधवार को पशुओं की तस्करी करने वाली तीन गाड़ियां अखनूर की ओर जा रही थीं। इस बीच दोमाना नाका पर गाड़ियों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने गाड़ियों की रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ियों को रुकता ना देख एसपीओ जोधराज ने अपनी बाइक से गाड़ियों का पीछा किया।
विज्ञापन


पशु तस्करों ने अपनी गाड़ियों को दोमाना फलोरा सड़क मार्ग की ओर मोड़ लिया। जोधराज ने फलोरा मार्ग पर अपनी बाइक आगे निकाल कर गाड़ी रोकने की कोशिश की तो चालक ने उसकी बाइक पर गाड़ी चढ़ा दी। किसी प्रकार जोध राज छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के नीचे बाइक फंस जाने से गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच चालक गाड़ी को छोड़ फरार हो गया। जोधराज की बाइक (जेके02ऐक्यू-3329) पूरी तरह नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed