NIA Raids: आतंक के खिलाफ बड़ा प्रहार, जम्मू समेत पांच राज्यों के 22 ठिकानों पर एनआईए का छापा
एनआईए ने सोमवार को आतंकी साजिश से जुड़े एक मामले की जांच रह रही है। जिसके तहत आज पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर के 22 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एक आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है। एक टीम बारामूला के जंगम में पहुंची है।
अधिकारियों के मुताबिक, ये छापे कुलगाम जिले के महिपोरा सहित कई स्थानों पर जारी हैं। महिपोरा में यह कार्रवाई मोहम्मद हुसैन मीर नामक एक मजदूर के घर पर की जा रही है। इस छापेमारी में एनआईए के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंक से संबंधित कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त होने की उम्मीद है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है ।
#UPDATE | National Investigation Agency is carrying out searches in 22 locations across five states and the Union Territory of Jammu and Kashmir in a terror conspiracy case: Officials https://t.co/4vshhY6v8K
— ANI (@ANI) September 8, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.