फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anantnag-Rajouri seat lok saba election : Mehbooba filed nomination Iltija also accompanied appealed to people

अनंतनाग-राजोरी सीट: महबूबा ने भरा पर्चा, बेटी इल्तिजा भी रहीं साथ, लोगों से चुनाव का बहिष्कार न करने की अपील

Thu, 18 Apr 2024 03:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने लोगों से चुनावों का बहिष्कार न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जम्मू-कश्मीर की गरिमा, पहचान और संसाधनों पर किए गए हमले का जबावा भाजपा को देने के लिए हैं। अपने वोट की ताकत से जनता को भाजपा को जवाब देना है।

विज्ञापन
Anantnag-Rajouri seat lok saba election : Mehbooba filed nomination Iltija also accompanied appealed to people
महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजोरी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। पार्टी के कई नेताओं और सैकड़ों समर्थकों के साथ महबूबा अपना पर्चा दाखिल करने के लिए  निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं अनंतनाग उपायुक्त सैयद फखरुद्दीन के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी साथ दिखीं। मां महबूबा के प्रचार के लिए इस बार इल्तिजा भी जमकर पसीन बहा रही हैं।

विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से चुनावों का बहिष्कार न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जम्मू-कश्मीर की गरिमा, पहचान और संसाधनों पर किए गए हमले का जबावा भाजपा को देने के लिए हैं। अपने वोट की ताकत से जनता को भाजपा को जवाब देना है।

विज्ञापन

Anantnag-Rajouri seat lok saba election : Mehbooba filed nomination Iltija also accompanied appealed to people
महबूबा के समर्थन में पहुंचे उनके समर्थक - फोटो : अर्शिद मीर

महबूबा ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों से अपील करती हूं कि उन्हें चुनावों का बहिष्कार नहीं करना चाहिए। दक्षिण कश्मीर में वे बहिष्कार करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी साजिशों का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। उस उम्मीदवार को वोट दें जो आपको लगता है कि उत्पीड़ित लोगों के लिए आवाज उठाएगा।'

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बिजली, पानी और सड़क जैसे विकास संबंधी मुद्दों के बारे में नहीं है। यह चुनाव उस हमले को समाप्त करने के लिए हैं, जो 2019 के बाद हमारी गरिमा, पहचान, संपत्ति और संसाधनों पर शुरू किया गया है। यह पीडीपी या नेकां या किसी अन्य पार्टी के बारे में नहीं है। कश्मीर को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया है, यह चुनाव इस पर हैं।'

मुफ्ती ने कहा, 'आज हमसे हमारे सारे संसाधन छीने जा रहे हैं और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह जमीन और इस जमीन में नौकरियां हमारी हैं। हम अपनी पहचान पर हमला नहीं होने देंगे।'

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। अनंतनाग-पुलवामा और जम्मू-पुंछ-राजोरी लोकसभा के कुछ हिस्सों को विभाजित करके बनाए गए इस निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख शुक्रवार है।

आजाद की डीपीएपी ने मोहम्मद सलीम पर्रे को मैदान में उतारा है। अपनी पार्टी ने जफर इकबाल मन्हास को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed