{"_id":"5d64ed678ebc3e013c6c9a5c","slug":"an-indian-army-mountaineering-expedition-team-summited-mount-kun-peak-in-the-ladakh-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान दल ने माउंट कुन चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए लद्दाख की विशेष बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान दल ने माउंट कुन चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए लद्दाख की विशेष बातें
Tue, 27 Aug 2019 02:22 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोहण अभियान दल
- फोटो : ani
भारतीय सेना का एक पर्वतारोहण अभियान दल 16 अगस्त को माउंट कुन चोटी पर पहुंचा। इस दल में 22 सदस्य थे जिनमें 14 अधिकारी शामिल थे। इस दल में 10 महिला अधिकारी भी थीं। साथ ही एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और सात अन्य रैंक के अधिकारी थे। पर्वतारोहण अभियान दल ने चोटी पर तिंरगा फहराया। यह देश और सेना के लिए गौरव का पल है। सेना के अधिकारियों ने दल के सभी सदस्यों के हौसले की सराहना की।
विज्ञापन
An Indian Army mountaineering expedition team summited Mount Kun peak in the Ladakh region on 16 August 2019. The 22 member team comprised of 14 officers including 10 women officers, one Junior Commissioned Officer and seven other ranks. pic.twitter.com/eqVFd65yYo
— ANI (@ANI) August 27, 2019विज्ञापन
लद्दाख के बारे में
लद्दाख का क्षेत्रफल 97,776 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में चीन तथा पूर्व में तिब्बत की सीमाएं हैं। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। लद्दाख, उत्तर-पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्रम में आता है, जहां का अधिकांश धरातल कृषि योग्य नहीं है। गॉडविन आस्टिन और गाशरब्रूम सर्वाधिक ऊंची चोटियां हैं। यहां की जलवायु अत्यंत शुष्क एवं कठोर है।
विज्ञापन
नदियां दिन में कुछ ही समय बहती हैं, बाकी समय बर्फ जम जाती है। सिंधु यहां की मुख्य नदी है। जिले की राजधानी एवं प्रमुख नगर लेह है, जिसके उत्तर में कराकोरम पर्वत तथा दर्रा है। अधिकांश जनसंख्या घुमक्कड़ है, जिसकी प्रकृति, संस्कार एवं रहन-सहन तिब्बत एवं नेपाल से प्रभावित है। पूर्वी भाग में अधिकांश लोग बौद्ध हैं तथा पश्चिमी भाग में अधिकांश लोग मुसलमान हैं। हेमिस गोंपा बौंद्धों का सबसे बड़ा धार्मिक संस्थान है।