{"_id":"5f83caddc4285671ca32f79f","slug":"an-encounter-between-security-forces-and-terrorists-at-rambagh-area-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ टीम पर हमला करने वाला सैफुल्लाह ढेर, मारा गया एक और साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ टीम पर हमला करने वाला सैफुल्लाह ढेर, मारा गया एक और साथी
Mon, 12 Oct 2020 03:09 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 12 Oct 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
मारे गए दोनों आतंकी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रामबाग इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को घेरकर मार गिराया। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह भी शामिल है, जिसका नाम सीआरपीएफ हमले में भी सामने आया था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले पांच दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया यह चौथा सफल ऑपरेशन है। उन्होंने बताया कि आज के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया गया है। वह बडगाम, पुलवामा और नौगाम में हुए हमलों में शामिल था।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने सैफुल्लाह समेत दो आतंकियों को सुबह से ही घेरकर रखा था और ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने पहले ही बताया था कि एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा है। पाकिस्तानी आतंकी की पहचान सैफुल्लाह के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
बीते सितंबर महीने में और अभी हाल ही में नौगाम में सीआरपीएफ बलों पर हुए आतंकी हमलों में सैफुल्लाह शामिल था। मालूम हो कि नौगाम में हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं दूसरा स्थानीय आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। उसे भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद करीब आधे घंटे तक शांति छाई रही और उसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हुई।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस साल अब तक 75 सफल ऑपरेशनों में 180 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। इसके अलावा 138 आतंकियों और उनके मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इस साल के आपरेशनों के आंकड़ों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।