{"_id":"60550a298ebc3e5909627000","slug":"an-attempt-to-kidnap-a-woman-beaten-in-bishnah-samba-news-jmu231683166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बिश्नाह में महिला से मारपीट, विरोध करने पर आरोपी ने फोड़ दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बिश्नाह में महिला से मारपीट, विरोध करने पर आरोपी ने फोड़ दिया सिर
Sat, 20 Mar 2021 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में बिश्नाह थाना क्षेत्र के पल्ली मोड़ निवासी महिला ने स्थानीय व्यक्ति पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात को घर जा रही थी। इस दौरान गली में रहने वाली व्यक्ति जो सेना में तैनात है उसने अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने के बाद पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव कर आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया। इस दौरान उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शर्मनाक: पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी सुपारी, कत्ल की गुत्थी खुली तो हैरान रह गए लोग
उन्होंने उसे इलाज के लिए बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। मौके पर पहुंची बिश्नाह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।