{"_id":"5f4f254a6995c1126e26d7fe","slug":"an-army-jco-lost-his-life-in-ceasefire-violation-by-pakistan-in-keri-sector-of-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केरी सेक्टर में जेसीओ शहीद, जवाब में तीन पाकिस्तानी चौकियां तबाह, 4 सैनिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केरी सेक्टर में जेसीओ शहीद, जवाब में तीन पाकिस्तानी चौकियां तबाह, 4 सैनिक घायल
Wed, 02 Sep 2020 10:23 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : indian army website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर राजोरी जिले के केरी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के एक और जेसीओ शहीद हो गए। बुधवार की सुबह पाकिस्तान ने अचानक गोलीबारी की, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन चौकियां तबाह हो गई हैं जबकि उसके चार सैनिक घायल होने की सूचना है। हालांकि सीमापार हुए नुकसान की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले राजोरी के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ राजविंदर सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान सेना की 14 पंजाब रेजीमेंट में तैनात जेसीओ राजेश कुमार शहीद हो गए। सेना ने पाकिस्तानी सेना का गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन चौकियां ध्वस्त हो गईं, जबकि चार जवान घायल भी हुए हैं। इस नुकसान के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी कम हो गई।
विज्ञापन
सेना के जवानों ने केरी सेक्टर के साथ लगते रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुरक्षित इलाकों में आश्रय लेने के लिए कह दिया गया है। बता दें कि 30 अगस्त को भी नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का जेसीओ राजविंदर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
2720 बार तोड़ा संघर्ष विराम
पाकिस्तान वर्ष 2020 की शुरुआत से ही नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इस दौरान वह 2720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। इसमें 27 नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं।