फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amnesty report slams 25 years of human rights violation in jammu kashmir

कश्मीर: अफस्पा के खिलाफ हुई एमनेस्टी इंटरनेशनल

Thu, 02 Jul 2015 12:18 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
amnesty report slams 25 years of human rights violation in jammu kashmir

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों में जवाबदेही तय नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को इस बाबत नई रिपोर्ट जारी करते हुए संस्था ने कहा कि अफस्पा के लागू हुए 25 साल हो जाने के बाद अब भी उदासीनता के कारण दोषियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस रिपोर्ट का भारत सरकार की ओर से कड़ा विरोध होने की उम्मीद है।

संस्था के ग्लोबल आपरेशंस के वरिष्ठ निदेशक मीनार पिम्पले ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पांच जुलाई को अफस्पा लागू होने की 25वीं वर्षगांठ है। लेकिन, अभी तक राज्य में तैनात सुरक्षा बल के किसी भी जवान के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों पर कार्रवाई नहीं होने पर चिंता जताई

amnesty report slams 25 years of human rights violation in jammu kashmir

मुफ्ती मोहम्मद सईद जब केंद्र में गृह मंत्री थे तब 1990 में अफस्पा को लागू किया गया था। अब वह मुख्यमंत्री हैं और उनके समक्ष इस कानून को हटाने का ऐतिहासिक अवसर है।

उन्होंने मचेल में 2010 में फर्जी मुठभेड़ में तीन लोगों को मारे जाने की घटना में कोर्ट मार्शल कर पांच जवानों को दंडित करने की कार्रवाई को स्वागत योग्य बताया। बडगाम कांड की जांच का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा शोषण के शिकार हुए 58 परिवारों के सदस्यों से बातचीत के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार की गई है।

संस्था ने इससे संबंधित वीडियो भी जारी किया। एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया की शोध प्रबंधक दिव्या अय्यर ने कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों को उनके मामलों की स्वीकृति के बारे में नहीं बताया गया। संगठन ने अफस्पा हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed