{"_id":"602e3ada8ebc3ee9276a1b8e","slug":"ammu-kashmir-school-education-board-summer-zone-examinations-will-organized-just-like-winter-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड : विंटर जोन की तरह ही होंगी समर जोन की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड : विंटर जोन की तरह ही होंगी समर जोन की परीक्षाएं
Thu, 18 Feb 2021 03:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय अगले सत्र की शुरुआत से पहले ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करेगा। कोरोना महामारी के चलते लर्निंग गैप को समझने के लिए ये परीक्षाएं जरूरी हैं। इससे विद्यार्थियों को अगली कक्षा में आकलन अनुसार पढ़ाया जा सकेगा। विंटर जोन में जिस तरह पहली से सातवीं कक्षा तक एसेस्मेंट परीक्षाएं ली गई हैं। ठीक उसी तरह से समर जोन में भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
सिलेबस को पहले ही कटौती में रखा गया है। यह बातें कठुआ पहुंचीं शिक्षा निदेशक अनुराधा गुप्ता ने कहीं। सरकारी स्कूलों के 60 फीसदी विद्यार्थियों के पास एंड्रायड फोन उपलब्ध न होने से प्रभावित हुए सत्र के संबंध में पूछे गए सवाल पर शिक्षा निदेशक ने कहा कि तय है कि ऑनलाइन मोड से क्लासरूम की शिक्षा को रिप्लेस नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, वंदे भारत के साथ कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
महामारी में इसके अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थीं। उन्होंने बताया कि जिनके पास सुविधा उपलब्ध थी, वो विद्यार्थी इस मोड को अपना पाए, लेकिन जिनके पास विकल्प नहीं था, उनके लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सामुदायिक कक्षाएं चलाई गईं, जो सफल रहीं, लेकिन सह साफ है कि क्लासरूम शिक्षा की तरह सामुदायिक कक्षाएं भी अपने परिणाम नहीं दे पाई हैं।
उन्होंने कहा कि विंटर जोन की परीक्षाएं हो चुकी हैं, जिसमें पहली से सातवीं तक एसेस्मेंट परीक्षा ली गई है जिसमें सत्र के लर्निंग गैप को जानना जरूरी है। ऐसा ही पैटर्न समर जोन में निर्धारित करने की योजना है।