फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah roars at congress nc and pdp at ramban rally

पहले कांग्रेस साठ सालों का हिसाब दे: शाह

Thu, 20 Nov 2014 04:13 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
amit shah roars at congress nc and pdp at ramban rally

जम्मू-कश्मरी के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू संभाग के रामबन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद एक रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए शाह ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने देश ही महंगाई दर घटाकर दिखाई है जिसे पिछले सरकार दस सालों में भी नहीं घटा पाई थी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि, हमारी सरकार से पांच महीनों का हिसाब मांगने से पहले उनको साठ साल का हिसाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दो परिवारों ने लूट खाया कश्मीर'

amit shah roars at congress nc and pdp at ramban rally

रियासत के दोनों सियासी परिवारों अब्दुल्ला और मुफ्ती पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि, अगर इन दोनों परिवारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच की जाए तो देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि इन दोनों परिवारों ने रियासत को हमेशा लूटा है। उन्होंने जनता से पूछा, क्या आपको 24 घंटे ‌बिजली मिलती है, अगर नहीं तो इसके लिए ये दोनों परिवार ही जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा क‌ि, दो परिवारों ने यहां पर साठ साल राज किया है और इन्हीं दोनों परिवारों के कारण आज जम्मू-कश्मीर पर सवालिया निशान लगता है।

'जल्द हकीकत में बदलेगा मिशन 44'

amit shah roars at congress nc and pdp at ramban rally

रामबन में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, देश में तीस साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है और जल्द ही रियासत में भी ऐसा ही होने जा रहा है।

मिशन 44 पर बोलते हुए शाह ने कहा कि, यह केवल एक नारा नहीं है बल्‍कि जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। जनता भारी मतों से भाजपा को सत्ता में लाकर दो परिवारों की हकुमत को खत्म करेगी।

आने वाले दिनों में घाटी में बड़े परिवर्तन होंगे और 2014 रियासत में बदलाव का साल होगा। बता दें कि शाह पहले चरण के मतदान से पहले रियासत के दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed