{"_id":"6173259e333c2f2f926f6aa5","slug":"amit-shah-raily-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu246380674","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री का जम्मू में शानदार स्वागत करेगी भाजपा : रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री का जम्मू में शानदार स्वागत करेगी भाजपा : रैना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गृह मंत्री का जम्मू में भाजपा शानदार स्वागत करेगी। अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने जैसा ऐतिहासिक फैसला लेने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित शाह का भगवती नगर में भाषण सुनने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने जम्मू में प्रेसवार्ता में कही।
कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति से पश्चिम पाकिस्तानी रिफ्यूजियों, गोरखा और वाल्मीकि समाज के अलावा गुज्जर-बक्करवाल समाज को खासतौर पर लाभ पहुंचा है। 73वां व 74वां संशोधन लागू होने से पंचायतीराज संस्थाएं और शहरी स्थानीय निकाय भी मजबूत हुए हैं।
रैना ने कहा कि शाह अपने सरकारी प्रवास के दौरान विकास परियोजनाओं की समीक्षा के अलावा कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू संभाग के बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। नेकां हो या कांग्रेस अथवा पीडीपी इन सबके सियासी जहाज डूब चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
------
फारूक पर साधा निशाना, कहा-पाकिस्तान से
बंदूक और बातचीत एक साथ नहीं चलेगी
रैना ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान से बातचीत करने के बयान पर कहा कि बंदूक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती। कहा कि भाजपा वर्तमान समय में प्रदेश की सबसे ताकतवर पार्टी है। उन्होंने देश में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगने की उपलब्धि हासिल करने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और कोरोना योद्धाओं को देते हुए कहा कि विश्व में देश का गौरव और बढ़ा है। इस मौके पर महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल और मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी भी मौजूद रहे।