फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah Home Minister gave free hand to security agencies to destroy network of terror funding

बड़ी खबर: अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दी खुली छूट, कहा- आतंकी फंडिंग का पूरा नेटवर्क ध्वस्त करो, सूची भी तैयार

Sun, 20 Mar 2022 08:15 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 08:15 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों से कहा है कि जो जहां भी और जैसे भी काम कर रहा है, उसका पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दें। गृह मंत्री के इस निर्देश के बाद आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जिन पर कार्रवाई होनी है उनकी एनआईए और तमाम खुफिया एजेंसियों के पास एक सूची भी है।

विज्ञापन
Amit Shah Home Minister gave free hand to security agencies to destroy network of terror funding
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद के लिए फंड जुटाने वाले कश्मीरी कारोबारियों, अलगाववादियों, पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों पर अब और कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। आतंकियों के लिए फंड जुटाना अब आसान नहीं होगा। दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर आए गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा एजेंसियों को इन लोगों पर कार्रवाई के लिए पूरी छूट देकर गए हैं। शाह ने आतंकी फंडिंग के सभी नेटवर्क ध्वस्त करने को कहा है।

विज्ञापन


यासिन मलिक और बिट्टा कराटे जैसे लोगों के संपर्क में कई
बता दें, पिछले साल 3 करोड़ रुपये की भारतीय करंसी बरामद की गई थी। सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद अलगाववादी नेता मसरत आलम, यासिन मलिक, शब्बीर शाह, बिट्टा कराटे जैसे लोगों के संपर्क में अब भी कई लोग हैं। जो देश और विदेश में बैठकर इनके इशारों पर फंड जुटा रहे हैं।

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के पास कुछ लोगों के नाम की सूची
एनआईए और तमाम खुफिया एजेंसियों के पास कुछ लोगों के नाम की सूची भी है, जो सीधे रडार पर हैं। इनके ऊपर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा और पंजाब के कुछ लोग आतंकियों के लिए फंड जमा कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

जो जहां भी और जैसे भी काम कर रहा है, उसका पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दें
कुछ लोग पंजाब की जेलों में भी बंद हैं, जो आतंकियों के लिए फंड जुटा रहे हैं। अमित शाह को सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी है। ऐसे में गृह मंत्री शाह ने कहा है कि आतंकी फंडिंग के लिए जो जहां भी और जैसे भी काम कर रहा है, उसका पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दें। इसके लिए उन्हें पूरी छूट है।


 
विज्ञापन

पूर्व आतंकियों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर
संभव है कि आने वाले दिनों में एनआईए, एसआईए और पुलिस की ओर से इसे लेकर कड़ी कार्रवाई हो। आतंकियों के लिए ड्रग्स के जरिए भी फंडिंग हो रही है। इसे लेकर भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है। कुछ पूर्व आतंकियों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed