फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ambulance service in jammu kashmir is a dream

रियासत में एएलएस एंबुलेंस अभी सपना

Fri, 31 Oct 2014 11:48 AM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
ambulance service in jammu kashmir is a dream

रियासत में बढ़ते सड़क हादसों और आतंकी वारदातों में गंभीर रूप से घायलों को एडवांस लाइफ स्पोर्ट केयर (एएलएस (क्रिटिकल केयर) एंबुलेंस की सुविधा मिलना अभी सपना बना हुआ है। रियासत के सभी 22 जिलों में इन एंबुलेंस की कमी को सालों से पूरा नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


टेंडरिंग प्रक्रिया और अन्य दूसरी लेतलतीफी से एंबुलेंस का मामला लगातार लटकता रहा है। रियासत में आचार संहिता लागू होने के कारण अब दोबारा ईटेंडरिंग की अनुमति के लिए एंबुलेंस का मामला मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार ताजा ईटेंडरिंग में सिर्फ दो ही टेंडर आने से यह प्रक्रिया नहीं हो पाई। जिसे चुनाव आयोग की अनुमति लेकर दोबारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेट कांट्रैक्ट पर अंतिम राय नहीं बन सकी

ambulance service in jammu kashmir is a dream

इस प्रोजेक्ट में राज्य के सभी 22 जिलों के अलावा स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू और श्रीनगर में एक-एक अतिरिक्त एंबुलेंस रहेगी। वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए विशेष तौर पर कटड़ा में एक एंबुलेंस लगाई जानी है।

इस प्रोजेक्ट के लिए एनआरएचएम के तहत पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। एएलएस एंबुलेंस के लिए चार साल पहले कवायद शुरू की गई थी। इसमें पांच बार टेंडर जारी किए गए।

लेकिन विवादों और शिकायतों के बाद प्रशासनिक विभाग की ओर से रेट कांट्रैक्ट पर अंतिम राय नहीं बन सकी। इस बीच यह मामला कोर्ट में भी रहा।

इसके बाद स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की सिफारिश पर गवर्नमेंट आर्डर नंबर 423-एचएमई,2014,17-7-2014 को एक तकनीकी कमेटी का गठन किया गया।

ईटेंडर में सिर्फ दो ही टेंडर दिए गए

ambulance service in jammu kashmir is a dream

मामले में 1-8-2014 को कमेटी की पहली बैठक में एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों को इस प्रोजेक्ट पर लागू करने पर सहमति बनी। लेकिन पूर्व के ईटेंडर में सिर्फ दो ही टेंडर दिए गए। जबकि नियमों में तीन टेंडर होना जरूरी है।

जम्मू संभाग में डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रामबन, रियासी, सांबा, उधमपुर, स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू, कटड़ा और कश्मीर संभाग में अनंतनाग, बडगाम, बांडीपुरा, बारामुला, कारगिल, गांदरबल, कुलगाम, कुपवाड़ा, लेह, पुलवामा, शोपियां, श्रीनगर और स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर में यह एंबुलेंस दौड़ेंगी। प्रति एक एंबुलेंस पर 20-25 लाख रुपये लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed