फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ambika Soni and Ghulam Nabi Azad will visit Jammu on 16 January

अंबिका सोनी और आजाद 16 जनवरी को आएंगे जम्मू, पार्टी नेताओं से मिलकर इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Tue, 14 Jan 2020 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Ambika Soni and Ghulam Nabi Azad will visit Jammu on 16 January
अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कांग्रेस की महासचिव व जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी अंबिका सोनी और महासचिव व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद 16 जनवरी को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे पार्टी कैडर के साथ जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद कांग्रेस की ओर से दो वरिष्ठ नेताओं का यह पहला दौरा है। दोनों नेता जम्मू में पार्टी के पूर्व मंत्रियों और विधायकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता दोनों राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे। दोनों नेता पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) एग्जीक्यूटिव के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इसमें मौजूदा राजनीतिक विकास और पार्टी के रोड मैप पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी शेड्यूल में दोनों नेताओं के साथ कई बैठकों का दौर होगा। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार दोनों नेताओं का फिलहाल जम्मू का दौरा है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र शासित बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में गुलाम नबी आजाद ने दो बार आने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों का तर्क देकर एयरपोर्ट से दिल्ली लौटा दिया गया था, जिसके बाद वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर जम्मू-कश्मीर के सीमित दौरे पर आए थे। इसमें आजाद ने आरोप लगाया था कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें सभी जगहों पर जाने की इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed