फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, youth

Jammu News: अमरनाथ यात्रा...भोले के दर्शन को लालायित युवा

विज्ञापन
amarnath yatra, youth
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अच्छे संस्कार और संस्कृति से जुड़ाव ही अच्छे समाज का आधार है। यह अमरनाथ यात्रा में निकले युवाओं में दिख रहे हैं। युवा बनावटी दुनिया से दूर अध्यात्म से जुड़े हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लालायित हैं। पहली बार यात्रा पर आए 15 से 20 साल के युवाओं ने कहा कि यह यात्रा जीवन में हमेशा खास रहेगी। आध्यात्म की राह पर चलने से ही व्यक्तित्व का विकास हो सकता है।
पहली बार घर से इतनी दूर आया : जतिन
यात्रा के लिए जम्मू पहुंचे 17 साल के जतिन शर्मा पठवाड़ा, सुरीनसर ने कहा कि पहली बार घर से इतनी दूर जा रहे हैं। भगवान भोले शंकर मेरे आराध्य हैं। उनके दर्शन से जीवन में सकारात्मकता आएगी। परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

रास्ता कठिन, पर इरादे मजबूत : आर्यन
11वीं के छात्र आर्यन लखनऊ के विकास नगर के रहने वाले हैं। पिता के साथ यात्रा पर आए हैं। आर्यन ने कहा कि पापा दो साल से लगातार यात्रा कर रहे हैं। इस बार आग्रह किया तो परिवार मान गया। रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन इरादा उससे ज्यादा मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लोगों के साथ भोले के दर्शन करेंगे आदित्या
अयोध्या के भाहीपुर के रहने वाले आदित्या 12वीं कक्षा के छात्र हैं। वह गांव से 35 लोगों के साथ आए हैं। आदित्या ने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम का नगर है। भगवान श्री राम के साथ-साथ भगवान शंकर पर भी अपार आस्था है। पहली बार का अनुभव हमेशा खास होता है। उम्मीद है अनुभव अच्छा हो।

पढ़ाई के साथ अध्यात्म में भी रुचि : राहुल
बरेली के रामनगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय राहुल पहली बार यात्रा करेंगे। हर साल लोग यात्रा के लिए आते थे। हमें अवसर मिला तो काफी खुश हैं। पढ़ाई के साथ अध्यात्म के प्रति रुचि है। भगवान शंकर से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed