फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Third batch of pilgrims leave for Kashmir

अमरनाथ यात्रा 2023: तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था बाबा के दर्शन के लिए रवाना, 12 हजार भक्त कर चुके हैं पूजा

Sun, 02 Jul 2023 01:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी उत्साह के साथ जारी रही। जम्मू के आधार शिविर से तीसरे जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Third batch of pilgrims leave for Kashmir
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने  के लिए 4903 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। तीस जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पहले दल को हरी झंडी दिखाने के बाद अब तक कुल 12807 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


62 दिवसीय यात्रा के पहले दिन 8000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना की। जो दोनों मार्गों (पहलगाम और बालटाल) से पहुंचे थे। यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 379 महिलाओं और 226 साधुओं सहित 2557 श्रद्धालु 104 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 2346 तीर्थयात्री 131 वाहनों के काफिले में बालटाल आधार शिविर के लिए रविवार तड़के भेजे गए। तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कर रहा काम : एलजी

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल ने बताया कि राजभवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य कर रहा है। परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय किया जा रहा है।



तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार करने और आध्यात्मिक यात्रा को सुखद बनाने के लिए सर्वोत्तम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह बातें नियंत्रण कक्ष के संचालन की समीक्षा के दौरान कहीं। उप राज्यपाल ने कतार प्रबंधन, सुरक्षाकर्मियों, महिला कांस्टेबलों की तैनाती, पवित्र गुफा के निचले क्षेत्र में लंगर के बारे में जाना। 

इसके अलावा सुरक्षाबलों के संचालन, रेलिंग और हेली सेवाओं की स्थापना की जानकारी लेते हुए टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। बोर्ड के सीईओ मंदीप कुमार भंडारी, एसएएसबी के अतिरिक्त सीईओ राहुल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed