{"_id":"5b670ea74f1c1b6f668b7820","slug":"amarnath-yatra-suspended-for-two-days-after-close-announced-by-separators-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों के दो दिन बंद से एहतियात पर रुकी अमरनाथ यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों के दो दिन बंद से एहतियात पर रुकी अमरनाथ यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में ज्वाइंट रेसिसटेंस लीडरशिप (जेआरएल) के बैनर तले 35ए से छेड़छाड़ के खिलाफ अलगाववादियों के दो दिन बंद की काल पर एहतियात के तौर पर रविवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित की गई। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जत्थे को नहीं भेजा गया। चिनाब वैली में रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में कई जगह 35 ए के समर्थन में रैलियां निकाली गईं। सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को 35ए पर सुनवाई होनी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित की गई है। रविवार प्रात अमरनाथ यात्रियों को घाटी के लिए रवाना होने की इजाजत नहीं दी गई। अलगाववादियों के अलावा प्रमुख दलों में नेकां, पीडीपी, सीपीआई (एम) और प्रदेश कांग्रेस 35ए की यथास्थिति कायम रखने का समर्थन कर रही है। सरकार की ओर से आगामी पंचायती, अर्बन लोकल बाडी और निकाय चुनाव का हवाला देते हुए सर्वोच्च न्यायालय से 35ए पर सुनवाई टालने का आग्रह किया गया है। गूल, संगलदान, बनिहाल में भी 35 ए के समर्थन में रैलियां निकाले जाने की सूचना है।
1529 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए
बम बम भोले के जयघोष के साथ रविवार को 1529 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 272815 तक पहुंच गया है। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल से पैदल और हवाई मार्ग से चापर सेवा से यात्रा जारी है।