फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Second batch of over 4,400 pilgrims leaves Jammu camp for Kashmir

Amarnath Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था घाटी के लिए रवाना, अब तक 7904 भक्त पवित्र गुफा की तरफ बढ़े

Sat, 01 Jul 2023 10:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा शनिवार को कश्मीर से दोनों मार्गों से शुरू हुई। इसमें अनंतनाग जिले में स्थित पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Second batch of over 4,400 pilgrims leaves Jammu camp for Kashmir
जम्मू में दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाते साधु - फोटो : PTI

विस्तार

अमरनाथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ चल रही है। दूसरे दिन जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से भेजे गए। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7904 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 2733 श्रद्धालु सुबह 4.50 बजे पहलगाम के लिए 94 वाहनों में रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए भेजे गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन


62 दिवसीय तीर्थयात्रा शनिवार को कश्मीर से दोनों मार्गों से शुरू हुई। इसमें अनंतनाग जिले में स्थित पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल है। राजस्थान के सुरिंदर जोशी (62) ने अमरनाथ के लिए रवाना होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह पवित्र हिम लिंग की प्रार्थना करने के लिए उत्सुक हैं। वह अपनी पत्नी कुसुम के साथ तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं। वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर और उसके आसपास की सुरक्षा कड़ी की गई है। पूरे जम्मू में 33 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं।


तीर्थयात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए पांच काउंटर स्थापित किए गए हैं। तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed