{"_id":"6058fd25948aa43fea011a88","slug":"amarnath-yatra-route-security-personnel-will-be-on-petrol-24-hours-monitored-with-cctv-and-drone-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूक की गुंजाइश नहीं: अमरनाथ यात्रा मार्ग 24 घंटे तैनात रहेंगे जवान, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूक की गुंजाइश नहीं: अमरनाथ यात्रा मार्ग 24 घंटे तैनात रहेंगे जवान, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
Tue, 23 Mar 2021 01:55 AM IST
Vikas Kumar
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:55 AM IST
सार
- आईजीपी ने कहा, यात्रियों की सुरभा के लिए योजना तैयार, नाके बढ़ाए जाएंगे, बाहर से बुलाई जाएगी फोर्स
- 28 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मार्गों को सैनिटाइज करने के लिए भी कई कदम उठाए जाएंगे
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए जमीनी स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। रात-दिन सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे। आईजीपी ने कि इस वर्ष यात्रा के सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर 24 घंटे सुरक्षाबलों के जवान पेट्रोलिंग पर रहेंगे।
विज्ञापन
आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि आने वाली गर्मियों के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं और इसके लिए एक योजना भी तैयार कर ली गई है। इसके तहत नाकों में बढ़ोतरी की जाएगी, कुछ कैंप शिफ्ट किए जाएंगे और बाहरी राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाई जाएगी और कमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी ताकि सुरक्षित यात्रा करवाई जाए। आईजी ने यह भी सुनिश्चित किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 28 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मार्गों को सैनिटाइज करने के लिए भी कई कदम उठाए जाएंगे ताकि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हो। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी खुद ग्राउंड पर जाकर यह चेक कर रहे हैं कि कहां सुरक्षा व्यवस्था में चूक की गुंजाइश है ताकि उसे दूर किया जा सके। इसके अलावा जहां अतिरिक्त फोर्स, ड्रोन व अन्य उपकरण की तैनाती या फिर 24 घंटे नाकों की आवश्यकता है उसको भी देखा जा रहा है। आईजीपी के अनुसार वह पूरी तरह से सतर्क हैं और यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रा गाड़ियों के लिए समय तय होगा
स्टिकी बम को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे इन मार्गों पर पेट्रोलिंग होगी। इस बार रात के समय भी यात्रा मार्गों पर जवानों की तैनाती, मोबाइल बंकर, गाड़ियों द्वारा पेट्रोलिंग और नाइट विजन डिवाइज, ड्रोन आदि से निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि स्टिकी बम एक समस्या है लेकिन कोई बड़ी चिंता का विषय नहीं है। यात्रा मार्ग पर 360 डिग्री कैमरा वाली गाड़ियां तैनात की जाएंगी और साथ ही यात्रा और सिविलियन गाड़ियों में दूरी सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अवाम सहयोग देगी। इतना ही नहीं यात्रा गाड़ियों के लिए एक निर्धारित समय तय किया जाएगा ताकि कोई सिविलियन गाड़ी यात्रा की गाड़ी के साथ मिक्स न हो।
घाटी में 200 आतंकी सक्रिय
यात्रा को लेकर इनपुट पर एक सवाल के जवाब में आईजीपी ने कहा कि यह उम्मीद करना कि आतंकी हमला नहीं करेंगे सही नहीं होगा। घाटी में करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं। पाकिस्तान हमेशा घुसपैठ की कोशिशें करेगा, इसमें कोई शक नहीं है। अगर एलओसी के रास्ते नहीं तो आईबी या नेपाल के रास्ते, लेकिन घाटी में तैनात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।