फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra registration from 1st march

अमरनाथ यात्रा: एक मार्च से होंगे पंजीकरण

Fri, 13 Feb 2015 11:30 AM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra registration from 1st march

अमरनाथ यात्रा 2015 के पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने मेडिकल बोर्ड को फाइनल कर दिया है। जम्मू और कश्मीर संभाग के दर्जनों चिकित्सा केंद्रों में यात्रियों को कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) दिए जाएंगे। यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण से पहले सीएचसी बनाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए मेडिकल बोर्ड को फाइनल कर दिया गया है और इसका ब्योरा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भेजा जा रहा है। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर के राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में एक मार्च से यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन


इस बार करीब दो माह की यात्रा में पंजीकरण के लिए देशभर में लाखों श्रद्धालुओं के सीएचसी बनेंगे। जम्मू संभाग में सीएचसी बनिहाल, सीएचसी बटोत, सीएचसी कटड़ा, जिला अस्पताल डोडा, गवर्नमेंट अस्पताल गांधीनगर जम्मू, गवर्नमेंट अस्पताल सरवाल जम्मू, राजीव गांधी अस्पताल जम्मू, जिला अस्पताल कठुआ, जिला अस्पताल किश्तवाड़, जिला अस्पताल पुंछ, जिला अस्पताल राजोरी, जिला अस्पताल रामबन, जिला अस्पताल रियासी, जिला अस्पताल सांबा, जिला अस्पताल उधमपुर, इमरजेंसी अस्पताल विजयपुर में मान्यता प्राप्त डाक्टरों की ओर से यात्रियों को सीएचसी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर संभाग में अनंतनाग, बांडीपोरा, बारामुला, बडगाम, गांदरबल, हंदवाड़ा, कुलगाम, पुलवामा, काजीकुंड, शोपियां, श्रीनगर, यारीपोरा आदि में डाक्टरों की ओर से सीएचसी जारी होंगे।

2014 में हुई थी 46 लोगों की मौत

amarnath yatra registration from 1st march

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में यात्रा ट्रैक पर प्राकृतिक, हार्ट अटैक सहित अन्य कारणों से 95 यात्रियों की मौत हुई थी। इसके अलावा 31 श्रद्धालु सड़क हादसों का शिकार हुए। यात्रा ट्रैक पर दर्जनों मौतों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और श्राइन बोर्ड को यात्रियों के लिए सभी उचित प्रबंध करने के आदेश दिए थे।

इसमें चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वर्ष 2014 में भी यात्रा के दौरान 46 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हुई। यात्रियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खास मापदंड बनाए गए हैं। जिसमें फिट यात्रियों को ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
 
डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ कश्मीर जाएगा
अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू से कई डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कश्मीर के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में सेवाएं ली जाएंगी। स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह के अनुसार डाक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को कश्मीर भेजा जाना प्रस्तावित है। यह इंतजाम यात्रियों की सहूलियत के लिए किए जा रहे हैं। स्टाफ की सूची लगभग फाइनल कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जम्मू से पूर्व की यात्राओं के दौरान दर्जनों डाक्टर और स्टाफ भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed