फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra registration Decision will be taken on tomorrow

Amarnath Yatra पंजीकरण पर कल लिया जाएगा फैसला, अबतक तीन बार स्थगित की जा चुकी है तिथि

Sat, 16 May 2020 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 May 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra registration Decision will be taken on tomorrow
अमरनाथ यात्रा, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री पंजीकरण पर 17 मई को फैसला लिया जाएगा। इस साल गत एक अप्रैल से शुरू होने वाले अग्रिम पंजीकरण की तिथि को लॉकडाउन और कोविड महामारी के चलते तीन बार स्थगित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने कुछ पाबंदियों के साथ चौथे लॉकडाउन के संकेत दिए हैं, जिससे यात्री पंजीकरण के साथ अमरनाथ यात्रा पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण को देश की विभिन्न बैंक शाखाओं में गत एक अप्रैल से शुरू किया जाना था, लेकिन गत मार्च के आखिरी सप्ताह में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका। जिसके बाद लॉकडाउन की अवधि लगातार बढ़ती रही है।
विज्ञापन


इस साल यात्रा को प्रस्तावित 23 जून से शुरू किया जाना है, जिसमें एक माह से कुछ अधिक समय ही बचा है, लेकिन बोर्ड सूत्रों के अनुसार अभी तक यात्रा को लेकर पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर तैयारी शुरू नहीं हो पाई है। कश्मीर में कोरोना संक्रमण के सैकड़ों मामले सक्रिय हैं, जिससे कश्मीर प्रशासन का सारा ध्यान कोविड प्रबंधन पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की पूर्व की बैठक में भी पहले अमरनाथ यात्रा को रद्द करने की घोषणा की गई थी, लेकिन एक घंटे बाद ही इस फैसले को वापस लेकर भविष्य की परिस्थितियों के मुताबिक यात्रा पर कोई फैसला लेने की बात कही गई थी। यात्री पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पतालों से अनिवार्य चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाना होता है। लेकिन मौजूदा देशव्यापी स्तर पर पूरा स्वास्थ्य विभाग कोविड देखभाल में जुटा हुआ है।

जिससे सर्टिफिकेट के लिए बोर्ड में अलग से ड्यूटी लगाना भी मुश्किल है। इस साल यात्रा की अवधि 42 दिन की तय की गई थी, जबकि 2019 में यात्रा 46 दिन की थी लेकिन अगस्त के शुरू में अनुच्छेद 370 को हटाने के चलते यात्रा को तय समय से पहले ही स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed