{"_id":"64aba5edcac1f01a9b032576","slug":"amarnath-yatra-pilgrims-upset-due-to-not-getting-entry-into-base-camp-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: आधार शिविर में प्रवेश न मिलने से अमरनाथ श्रद्धालु परेशान, बोले-कहा रुकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: आधार शिविर में प्रवेश न मिलने से अमरनाथ श्रद्धालु परेशान, बोले-कहा रुकेंगे
Mon, 10 Jul 2023 12:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:02 PM IST
सार
आधार शिविर भगवती नगर के मुख्य गेट के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ है। शिविर में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगी है। सुरक्षा में तैनात जवान यात्रा पंजीकरण देखकर ही प्रवेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
amarnath yatra 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर के मुख्य गेट के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ है। शिविर में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगी है। सुरक्षा में तैनात जवान यात्रा पंजीकरण देखकर ही प्रवेश दे रहे हैं। इस लाइन में गीता तिवारी हाथ में पंजीकरण पर्ची लिए खड़ी है। उनका पंजीकरण 10 जुलाई का है, लेकिन अब प्रवेश नहीं मिल रहा है। गीता के परिवार के कुछ सदस्य आधार शिविर में ही हैं, क्योंकि उनका पंजीकरण नौ जुलाई का था। यात्रा बंद होने ऐसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु परेशान हैं।
विज्ञापन
परिवार शिविर में और हम बाहर : आरती, काजल
आधार शिविर से दो दिन से ऐसी ही स्थिति है। जत्था नहीं जाने से श्रद्धालुओं परेशान हैं, क्योंकि उनके पास रहने की व्यवस्था नहीं है। पंजाब के जालंधर निवासी आरती और काजल ने कहा कि परिवार के साथ आए हैं। कुछ सदस्यों का पंजीकरण पहले ही हुआ था और उनके साथ आधार शिविर में थे। रविवार को हमने अपना पंजीकरण करवाया, लेकिन अब हम आधार शिविर में प्रवेश नहीं मिल रहा है। जब परिवार सदस्य शिविर में ही हैं। अगर प्रवेश नहीं मिला तो हम कहां जाएंगे।
विज्ञापन
किराये के कमरे में रहने को पैसे नहीं- गीता, सुरेश
ऐसी ही समस्या गीता तिवारी और सुरेश कुमार की है। गीता तिवारी ने कहा कि मेरे परिवार के सदस्य अंदर हैं और अब मुुझे प्रवेश नहीं मिल रहा है। उत्तरप्रदेश के गोंडा निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि मेरा पंजीकरण 10 जुलाई है, लेकिन आधार शिविर में प्रवेश नहीं मिल रहा है। इतने पैसे नहीं हैं कि किराये के कमरे पर रहूं। सुरक्षा कर्मियों की गलती है।
विज्ञापन