फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Pilgrims leave for fourth day from Jammu with tight security

Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के साथ जम्मू से तीन दिन बाद यात्रियों का जत्था रवाना, गूंजे बम बम भोले के जयघोष

Tue, 11 Jul 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 02:52 PM IST
सार

भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार को तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना किया गया है। इससे भोले के भक्तों में भारी जोश देखा गया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Pilgrims leave for fourth day from Jammu with tight security
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार को तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना किया गया है। इससे भोले के भक्तों में भारी जोश देखा गया। बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए यात्री आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) मंगलवार को खोल दिया गया है। रास्ते में फंसे हजारों वाहनों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन के अथक प्रयास से जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना किया जा रहा है।

दरअसल, बारिश के कारण रामबन में पंथयाल के पास सड़क का एक हिस्सा बह गया था। इसके कारण बेस कैंप चंद्रकोट सहित अन्य सामुदायिक केंद्र में सातवें जत्थे को रोका गया था। चार दिन बाद दोपहर डेढ़ बजे इन्हें रवाना किया गया। बम बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु बसों सहित 210 निजी वाहनों में सवार हुए। उधर, जम्मू भी भोले के जयकारों से गूंज उठा। 

राजमार्ग बहाल होने की जैसे ही सुबह जानकारी मिली तो आधार शिविर भगवती नगर, होटलों, गेस्ट हाउस में परेशान भक्तों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई। भक्त नजदीकी केंद्रों की ओर निकल पड़े। तीखी धूप के बीच कतार में खड़े होकर स्टाफ से यात्रा के बारे में पता करने लगे। इसी बीच श्री राम मंदिर पुरानी मंडी से साधुओं के जत्थे को रवाना किया गया। 

वहीं यात्रा राजमार्ग खुलने की जानकारी मिलते ही यूपी, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देशभर के अन्य राज्यों से भक्तों के रिश्तेदार व दोस्त निकलने की तैयारी में जुट गए। बस में सवार अंकुश, साहिल, नितिन, अभिमन्यु सहित अन्य भक्त बोले, हमारा 30 लोगों का ग्रुप है, चार दिन बाद भोले ने सुन ली है। इतने खुश हैं कि बताया नहीं जा सकता। अब 50 लोगों को एक और ग्रुप हरियाणा से आएगा। उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। मगर मार्ग बंद होने के कारण वे आए नहीं। फोन पर बात होने के बाद शाम को वहां से निकलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed