अमरनाथ यात्रा: अगले साल से यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा, जम्मू-रामबन, श्रीनगर में ठहर सकेंगे श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच जम्मू में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों से कई प्रकार की जानकारी ली। कहा कि श्रद्धालुओं को अतिआधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 2022 के प्रस्तावित अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसकी पहली बैठक वीरवार को जम्मू में अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। इसमें सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों से एलजी को अगवत करवाया है। जम्मू और रामबन में नए यात्री निवास भवनों समेत अन्य मसलों पर चर्चा हुई। बताया गया कि यात्रियों को हाईटेक सुविधा मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा समेत अन्य चीजों पर भी सभी के बीच वार्ता हुई।
Chaired a meeting of Shri Amarnathji Shrine Board & discussed various issues related to new Yarti Niwas Bhawans at Srinagar, Jammu and Ramban.
विज्ञापन
The eminent members of SASB presented valuable suggestions for optimum utilization of the Yatri Niwas Bhawans & facilities for pilgrims. pic.twitter.com/MO64cJDZHI— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) December 29, 2021
नवंबर में यात्री निवास के लिए जम्मू में किया गया था भूमि पूजन
उपराज्यपाल ने 29 नवंबर को जम्मू में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के तीर्थ यात्री निवास का भूमि पूजन किया था। श्री अमरनाथ जी यात्रा से जुड़े संगठनों, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की काफी समय से लंबित तीर्थ यात्री निवास की मांग को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
एलजी ने कहा कि यात्री निवास मात्र एक बिल्डिंग न होकर करुणा, अध्यात्म, सेवा, शांति और सुखमय तत्वों का मिला जुला प्रतीक हो। प्राचीन दर्शन, जीवन मूल्यों का संगम हो ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्री उस आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति कर सकें जो निर्विचार चैतन्य की अवस्था में जाग्रत होती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही जम्मू शहर धर्म के मार्ग का अनुसरण करता रहा है।
श्री अमरनाथ जी यात्रा, श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।