फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra latest news in hindi, Devotees arrive from Ranchi for Amarnath Yatra

जम्मू-कश्मीरः अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से पहुंचे श्रद्धालु, बोले- भोलेनाथ से करेंगे ये प्रार्थना

Sun, 19 Jul 2020 11:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra latest news in hindi, Devotees arrive from Ranchi for Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

कोविड संकट के बीच भले ही अमरनाथ यात्रा पर संशय बना हुआ है, लेकिन देशभर के भक्तों की बाबा बर्फानी के प्रति आस्था चरम पर है। शनिवार को आधार शिविर भगवती नगर में रांची, झारखंड से पहुंचे श्रदालुओं के एक दल ने भोलेनाथ के जमकर जयघोष लगाए। बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे इस दल के सदस्यों ने कहा कि वे भोले के दरबार में हाजिरी देकर देश में कोविड त्रासदी के जल्द खत्म होने के लिए प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन


रांची से दल के साथ आए दीपक चौधरी 11वीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लखनपुर में स्क्रीनिंग हुई है जिसके बाद उन्हें आगे भेजा गया। हर साल डेढ़ सौ के करीब दल आता था, लेकिन इस बार कोविड संकट के चलते छह ही सदस्य पहुंचे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चौथी बार भोले के दरबार में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे विनोद सिंह ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू हो जाएगी और उन्हें बाबा के पास जाने का मौका मिलेगा। राज कुमार सिंह ने कहा कि अभी उनका पंजीकरण नहीं हुआ है और उन्हें 19 को स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। 

पहली बार दर्शन के लिए पहुंचे शंकर ने कहा कि देश विदेश में कोरोना संकट है। लेकिन बाबा बर्फानी सब कुछ जल्द ठीक कर देंगे। देश जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा। इसी तरह अमित कुमार और मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि देश में अनलॉक-2 जारी है और लगभग सबकुछ खोल दिया गया है। ऐसे में यात्रा को भी शुरू किया जाना चाहिए। 

दल के सदस्यों ने बताया कि वह गत शुक्रवार को जम्मू पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सरकारी स्तर पर ठहरने के लिए जगह नहीं मिल पाई है। आधार शिविर भगवती नगर में उन्हें भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया है। इससे उन्हें बस स्टैंड पर एक होटल में रहना पड़ रहा है। इस बीच आधार शिविर में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। आधार शिविर और आसपास के क्षेत्र में गहनता से जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed